यंग मैनेजर वारियर्स टीम बनी विजेता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

IMG 20261025 WA0000
IMG 20261025 WA0000

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता में यंग मैनेजर वारियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएमए एकादश को 9 विकेट से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के हेड एचआर आशीष पांडेय एवं सेफ्टी हेड अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया।
मुकाबले में वाईएमए एकादश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 117 रन बनाए। शेखर ठाकुर ने पांच चौके, चार छक्के की मदद से 51 रन और कप्तान ने 5 चौके, 2 छक्के की मदद से 40 रनों का योगदान दिया। यंग मैनेजर वारियर्स की ओर से अनिल प्रजापति एवं वेदांश ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में उतरी यंग मैनेजर वारियर्स के बिमान कुंडू ने 7 छक्के एवं 4 चौके की मदद से 68 रन और अनिल प्रजापति ने 2 चौके एवं 5 छक्के की मदद से 47 रनों का योगदान दिया। टीम ने 8 ओवर 3 गेंद में 1 विकेट खोकर 121 रन बनाकर लक्ष्य पूरा किया।
मैच में बेस्ट बैट्समैन बिमान कुंडू, बेस्ट गेंदबाज अमन मिश्रा और बेस्ट फील्डर बृजेश बर्मा रहे। स्कोरर शताक्षी मिश्रा एवं मिहिर रहे, जबकि अंपायर की भूमिका *मनोज अग्रवाल ने निभाई। आंखों देखा हाल सदानंद पांडेय, सीमा तूर एवं सचिन चौबे ने सुनाया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?