मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्कूली बच्चों को मिली सुरक्षा की जानकारी,पुलिस ने बताए हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम से जुड़ी दी जानकारी

चंदौली जिले के नौगढ़ के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक भृगुनाथ यादव और महिला आरक्षी ममता यादव ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता के लिए टोल फ्री नंबरों से … Read more

नौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गोवंश तस्करी का प्रयास नाकाम, 169 मवेशी बिहार ले जाते समय बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने बुधवार रात अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर दिन बुधवार को रात लगभग 9:10 … Read more

पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, 14 साल के विनीत को स्थानीय लोगों ने निकाला, लेकिन नहीं बच सका जान

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। जयमोहनी पोस्ता स्थित खजुरहिया पोखरे में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। टेढ़वा मधुपुर थाना रावर्टसगंज निवासी विनीत मौर्य अपने दो दोस्तों के साथ पोखरे में नहाने गया था। विनीत के साथ सनी देओल (13 … Read more

नौगढ़ में स्कूल पहुंचे एसडीएम, गेट पर ताला, देरी से आए शिक्षक, कई अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील में बुधवार को एसडीएम विकास मित्तल ने देवरी कला गांव में परिषदीय व राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सुबह 8:30 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे, स्कूल का गेट बंद मिला। बच्चों के बैग दरवाजे पर टंगे थे और वे बाहर खेल रहे थे। निरीक्षण में एक शिक्षक निर्धारित समय … Read more

नौगढ़ में सात बच्चे जंगल में भटके,स्थानीय व्यक्ति ने खिलाया खाना, पुलिस ने परिवार से मिलाया

चंदौली जिले के नौगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मजदूरी के लिए बाहर गए परिजनों के सात बच्चे अचानक लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया और रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, चकरघट्टा थाना क्षेत्र के … Read more

नौगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल, सीएचसी में भर्ती

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सोनवार गांव के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बोदलपुर निवासी इंद्रजीत अपनी पत्नी सुशीला, किस्मती और मेघनाथ के साथ राबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मधुपुर निवासी अजय विश्वकर्मा की बाइक से उनकी मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें … Read more

चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में छोड़ा गया बिजनौर का गुलदार, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में न जाने की दी सलाह

बिजनौर वन प्रभाग के कौड़िया रेंज से पकड़े गए नर गुलदार को सोमवार को चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने चंद्रप्रभा रेंज अधिकारियों की मौजूदगी में गुलदार को उसके प्राकृतिक आवास में मुक्त किया। वन विभाग की अपील चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश कुमार दुबे ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील … Read more

नौगढ़ में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आई युवती, बाल-बाल बची, नौगढ़ सीएचसी में भर्ती

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में लालतापुर गांव में सोमवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, ललतापुर निवासी 20 वर्षीय चंद्रकला पुत्री रमेश शाम करीब 6 बजे मोबाइल का चार्जर लगा रही थी। उस समय बिजली गुल थी, हालाकि उसने पहले ही चार्जर लगाकर रखा ताकि बिजली आते ही फोन … Read more

नौगढ़ में पुलिया से गिरे बुजुर्ग, युवक ने जान जोखिम में डालकर पानी में कूदकर बचाई जान

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को ऐसा वाकया सामने आया जिसने इंसानियत और बहादुरी की मिसाल पेश की। अमृतपुर निवासी 60 वर्षीय बीरबल साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सेमरा पुलिया के पास पहुंचे, अचानक साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह पुल से नीचे पानी में जा गिरे। पल … Read more

नवरात्रि के पहले दिन नौगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सांसद छोटेलाल खरवार भी हुए शामिल

चंदौली जिले के नौगढ़ में नवरात्रि के पहले दिन नौगढ़ कस्बे में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को दुर्गा पूजा समिति की ओर से नौगढ़ दुर्गा मंदिर पोखरा से कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे … Read more