अमित मिश्रा
ढ़ोल व नगाड़ो से शीतला माता मंदिर परिसर हुआ गुंजायमान
भक्तो की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस फोर्स
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन जनपद मुख्यालय के सोनभद्र नगर मे स्थित मां शीतला मंदिर मे मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा व आराधना की गयी। मां के प्रथम स्वरूप की पूजा करने के लिए भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही।
शीतला माता मन्दिर में मां के प्रथम स्वरूप की प्रधान पुजारी व अन्य ब्राह्मणों के द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर मंत्रोचारण कर शंखनाद किया गया।तत्पश्चात मां का कपाट भक्तों के लिए दर्शन के हेतु खोल दिया गया। ढोल नगाड़ों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके साथ ही मध्याह्न व संध्या आरती भी किया गया।
वही मंदिर परिसर में पंडितों ने रक्षासूत बांधकर भक्तों तिलक लगाया।
शीतला माता मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है यह ज्ञान और तप की देवी हैं। मां के इस स्वरूप की पूजा विधि विधान से किया जाएगा।







