सोनभद्र नगर की 123 वर्ष पुरानी रामलीला का हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पहले दिन की रामलीला में नारद मोह की लीला का हुआ मंचन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सोनभद्र नगर की 123 वर्षों पुरानी रामलीला का आयोजन रामलीला मैदान मे रविवार को शुभारंभ देर रात्रि मुकुट पूजन के साथ हुआ। इसके पूर्व समिति के पदाधिकारीयों ने नगर के प्राचीन मंदिर ब्रह्मा बाबा और बांके बिहारी मंदिर में पूजन- अर्चन किया गया।

इस प्राचीन रामलीला के प्रथम दिन श्री रामचरितमानस मण्डली मांडा के कलाकारों द्वारा नारद मोह के लीला का सुंदर मंचन किया गया। जिसका रामलीला देखने आए शहर व गांव के दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह,अध्यक्ष पवन कुमार जैन, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, आनंद मिश्रा सुशील पाठक, नरेंद्र गर्ग, कृष्ण मुरारी गुप्ता,विजय कनोडिया, प्रशांत जैन, चन्द्र कुमार केजरीवाल, बलराम सोनी, हर्ष केसरी,चंद्रभूषण देव पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?