मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्कूली बच्चों को मिली सुरक्षा की जानकारी,पुलिस ने बताए हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम से जुड़ी दी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक भृगुनाथ यादव और महिला आरक्षी ममता यादव ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता के लिए टोल फ्री नंबरों से अवगत कराया। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, महिला सहायता केंद्र 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संकट की स्थिति में ये नंबर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी गई। उन्हें हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश केशरी, आलोक कुमार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे। मिशन शक्ति 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें जागरूक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?