कृषक उत्पादक समूह के किसानों को मिला निशुल्क गेहूं का बीज

IMG 20261125 WA0003
IMG 20261125 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यूपी एग्रीज परियोजना के तहत 21 ग्राम पंचायत के 36 किसानों को हुआ वितरण, रबी प्रदर्शन को मिलेगा बढ़ावा

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार गोदाम में बुधवार को किसानों को निशुल्क बीज का वितरण यूपी डास्प एग्रीज द्वारा किया गया।
यूपी डास्प द्वारा संचालित विश्व बैंक वित्त पोषित यूपी एग्रीज परियोजना के अंतर्गत रबी 2026-27 में गठित कृषक उत्पादक समूह के सहभागी कृषकों को योजनान्तर्गत रबी फसल प्रदर्शन हेतु बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विकास खंड म्योरपुर के कृषक उत्पादक समूह से जुड़े किसानों को गेहूं का बीज वितरित किया गया। इसका उद्देश्य रबी फसलों का प्रदर्शन कर किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक और अधिक उत्पादन के प्रति जागरूक करना है।
विभागीय अधिकारियों ने किसानों को बीज की बुवाई, खाद, सिंचाई व रोग प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों से अपील की गई कि वे प्रदर्शन प्लॉट में वैज्ञानिक विधि से खेती करें, ताकि अन्य किसान भी इससे प्रेरणा लेकर अपनी उपज बढ़ा सकें।
इस पूरे वितरण कार्यक्रम में यूपी डास्प एवं एग्रीज के डीपीएम डॉ. संजय पांडेय के दिशा निर्देश में निशुल्क बीज का वितरण किया गया।
बीज पाकर किसानों ने खुशी जताई और परियोजना के प्रति आभार व्यक्त किया। यूपी डास्प एग्रीज के एसोसिएट ज्ञानेन्द्र पांडेय ने बताया कि म्योरपुर ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायत के 36 किसानों को निशुल्क गेहूं का बीज वितरित पूरे पारदर्शिता के साथ किया गया।
यूपी डास्प एग्रीज से एसोसिएट ज्ञानेन्द्र कुमार पांडेय, टीए अरविंद कुमार, सुनील कुमार, संगम सिंह, अखिलेश पटेल, आशुतोष कुमार आदि कर्मचारी और अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?