पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, 14 साल के विनीत को स्थानीय लोगों ने निकाला, लेकिन नहीं बच सका जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। जयमोहनी पोस्ता स्थित खजुरहिया पोखरे में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।

टेढ़वा मधुपुर थाना रावर्टसगंज निवासी विनीत मौर्य अपने दो दोस्तों के साथ पोखरे में नहाने गया था। विनीत के साथ सनी देओल (13 वर्ष) और हिमांशु (15 वर्ष) भी थे। नहाते समय विनीत गहरे पानी में चला गया। उसके डूबने पर दोस्तों ने मदद के लिए आवाज लगाई।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद विनीत को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सोनभद्र और नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने पुष्टि की कि पानी में डूबने से बालक की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?