नौगढ़ में पुलिया से गिरे बुजुर्ग, युवक ने जान जोखिम में डालकर पानी में कूदकर बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को ऐसा वाकया सामने आया जिसने इंसानियत और बहादुरी की मिसाल पेश की। अमृतपुर निवासी 60 वर्षीय बीरबल साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सेमरा पुलिया के पास पहुंचे, अचानक साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह पुल से नीचे पानी में जा गिरे। पल भर में बुजुर्ग डूबने लगे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

उसी समय वहां से गुजर रहे नौगढ़ शुभम गुप्ता ने स्थिति देखकर बिना कुछ सोचे-समझे अपनी जान की परवाह किए बगैर पानी में छलांग लगा दी। उन्होंने डूब रहे बुजुर्ग को पकड़कर पानी से बाहर निकला।

ग्रामीणों की मदद से बीरबल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर शुभम गुप्ता समय रहते हिम्मत न दिखाते तो आज एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। गांव वालों ने शुभम गुप्ता के साहस और जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि वह असली हीरो हैं, जिनकी वजह से एक परिवार उजड़ने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?