नौगढ़ में खड़ी ट्रक से चोरों ने उखाड़ लिया पहिया, पुलिस ने शुरू की जांच

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोदलपुर गांव में चोरों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए खड़ी ट्रक का पहिया चुरा लिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही वाहन मालिकों और चालकों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि ट्रक चालक बालेश्वर ने रात को अपना ट्रक गांव के पास पोखरे … Read more

नौगढ़ में पुरानी रंजिश में 11 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या की कोशिश, हालत गंभीर

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक 11 वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर हालत में बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालक … Read more

नौगढ़ मजगाई मोड़ की पुलिया बनी खतरे का सबब, एक साल में कई हादसे, एक की मौत, अभी तक नहीं लगवाई रेलिंग

चंदौली और सोनभद्र को जोड़ने वाले नौगढ़-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर मजगाई मोड़ स्थित पुलिया लगातार हादसों का कारण बन रही है। पुलिया पर रेलिंग नहीं होने से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। पिछले साल वाराणसी से आए पर्यटकों की कार पुलिया से पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी … Read more

नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 23 शिकायतों में से 2 का मौके पर समाधान

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी विकास मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व, वन और शिक्षा विभाग से जुड़ी कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने दो शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप … Read more

अधिवक्ताओं ने वाराणसी प्रकरण व चंदौली हत्याकांड पर जताया रोष, जुलूस निकालकर किया विरोध

अमित मिश्रा सोनभद्र। वाराणसी में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिसिया उत्पीड़न और चंदौली में अधिवक्ता कमला यादव की हत्या को लेकर अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश है। इसी कड़ी में शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की संयुक्त आपात बैठक आयोजित हुई, जिसमें अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का सर्वसम्मति से निर्णय … Read more

नौगढ़ के बरबसपुर में जल जमाव से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों के लिए बना बड़ी चुनौती – ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबसपुर में शनिवार को ग्रामीणों ने जल जमाव और जलभराव की समस्या को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में जलनिकासी की व्यवस्था ठप है, जिसके कारण हर बरसात में पानी भर जाता है और कीचड़ जमा हो जाता है। … Read more

नौगढ़ में भैंस से टकराकर बाइक सवार घायल, हालत गंभीर होने से सोनभद्र जिला अस्पताल  रेफर

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में रावटसगंज, सोनभद्र निवासी केसर विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रिथिया मोड़ के पास हुई, जब उनकी बाइक अचानक सड़क पर आई भैंस से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केसर विश्वकर्मा किसी काम … Read more

चकरघट्टा में दुर्गा पूजा पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांतिपूर्ण आयोजन और सख्त सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना में दुर्गा पूजा पर्व के सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण आयोजन हेतु पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार और थाना प्रभारी दयाराम गौतम ने की, जिसमें स्थानीय नागरिक, दुर्गा पूजा आयोजक, सामाजिक गणमान्य व्यक्ति और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी … Read more

नौगढ़ में ग्राम पंचायत समाधान दिवस आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में बुधवार को ग्राम पंचायत समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी विकास मित्तल और ग्राम प्रधान नीलम ओहरी ने की। इस दौरान लेखपाल, पंचायत सहायक, सेक्रेटरी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उप … Read more

नौगढ़ में मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में मंगलवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। मझगांवा गांव के 25 वर्षीय अनिल अपने घर से मधुपुर जा रहे थे। इसी दौरान चोरमरवा मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में अनिल के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास … Read more