नौगढ़ में पुरानी रंजिश में 11 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या की कोशिश, हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक 11 वर्षीय बालक की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर हालत में बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालक शिवम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान दो युवक आए और पुराने विवाद को लेकर उसका गला दबाने लगे। कुछ ही देर में शिवम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

परिजन आनन-फानन में बच्चे को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉ. सुनील ने बताया कि गले में गहरी चोट होने से स्थिति नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष चकरघट्टा दयाराम गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को मिली है। हालांकि, परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?