वृक्षारोपण संग नवरात्रि: ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के किरहुलिया और सैदा गांवों में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने किया।

उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि माता रानी की आराधना के साथ ही नीम, पीपल, बरगद, बेल, तुलसी, पाकड़, पलाश और मदार जैसे पौधों को अवश्य लगाएं, क्योंकि यही पौधे जीवन और पर्यावरण को संजीवनी देते हैं।

इस मौके पर युवाओं को सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यों, परिवार की एकता और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। संदीप मिश्रा ने सभी उपस्थित ग्रामीणों को पौधे वितरित किए और उन्हें वृक्षारोपण तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में श्रीकांत बिन्द, सत्रुधन बिन्द, आकाश चौहान, विजय चौहान, लल्लन जायसवाल, दिनेश बिन्द, रामदास सिंह पटेल, अनिल बिन्द, शिवा बिन्द, राजकुमार विश्वकर्मा, प्रदीप जायसवाल, कृष्णकांत गौड़, अमनाथ पासवान, सदीप जायसवाल, रुद्र चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इस अभियान ने नवरात्रि की आस्था को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर एक सकारात्मक संदेश दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?