वार्ड 12 में जायसवाल ढाबा से एफसीआई गोदाम तक  लाइट का लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत वार्ड नंबर 12 में जायसवाल ढाबा से एफसीआई गोदाम तक विकास एवं सौंदर्यीकरण व डेकेरेटिव लाइट कार्य का लोकार्पण किया गया।
शिलापट्ट का अनावरण नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर वार्ड 12 के सभासद अनवर अली और वार्ड 21 के सभासद मुकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
लोकार्पण के बाद नगर पालिकाध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि – “नगर के हर वार्ड में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से वार्ड 12 की मुख्य सड़क का कायाकल्प हुआ है, इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी बढ़ेगा। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता है।”
सभासद अनवर अली ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से मांग थी, जो अब पूरी हुई है।इस मौके पर जेई राज कुमार राज,सभासद चंद्र प्रकाश दुबे, मनोज़ चौबे, अमित दुबे, अभिषेक गुप्ता,अजय गुप्ता, अजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?