सर्पदंश से बचाव के प्रति किया जागरूक, गोल्डेन ऑवर में अस्पताल पहुंचाना जरूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस-2026 के अवसर पर निर्धारित थीम “स्नेकबाइट सर्वाइवर्स एंड रेस्क्यूअर्स : चैंपियंस फॉर चेंज” के तहत शनिवार को कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी आईडीएसपी डॉ. प्रेमनाथ ने नर्सिंग प्रशिक्षार्थियों को सर्पदंश से बचाव, रोकथाम और प्राथमिक सावधानियों की जानकारी दी।
डॉ. प्रेमनाथ ने कहा कि – “सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक और गलत उपचार में समय बर्बाद न करें। मरीज को गोल्डेन ऑवर में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना सबसे जरूरी है। काटे गए स्थान को न काटें, मुंह से जहर चूसने का प्रयास न करें और कोल्ड कंप्रेशन न लगाएं। सूजन होने पर जूते, अंगूठी, घड़ी और तंग कपड़े तुरंत हटा दें।”
उन्होंने बताया कि खेत में जाते समय जूते-पैंट पहनें, रात में टॉर्च का प्रयोग करें और घास-फूस या लकड़ी के ढेर में हाथ डालने से पहले डंडे से जांच कर लें।
इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रो. यावनीथा, जिला डाटा मैनेजर अरुण कुमार यादव, आपदा सलाहकार विजय कुमार सिंह सहित प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?