नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 23 शिकायतों में से 2 का मौके पर समाधान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी विकास मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व, वन और शिक्षा विभाग से जुड़ी कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं।

अधिकारियों ने दो शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने सभी बची हुई शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, तहसीलदार अनुराग सिंह और नायब तहसीलदार प्रभु नारायण मौजूद थे। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी लाल मनीराम, रेंजर मकसूद हुसैन और रवि शंकर प्रजापति सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?