बसपा की बैठक, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

IMG 20260927 WA0004
IMG 20260927 WA0004

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर रविवार को जनपद सोनभद्र में अति आवश्यक बैठक हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रामचंद्र रत्ना रहे, अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी प्रेम नाथ गौतम ने की और संचालन जिला महासचिव अमन कुमार मौर्य ने किया।
मुख्य अतिथि रामचंद्र रत्ना ने बहन मायावती के दिशा-निर्देश बताते हुए कहा कि पूरे देश को 3 सेक्टर में बांटकर बसपा के जनाधार और संगठन को मजबूत करने के लिए सेक्टर और बूथ स्तर पर प्रतिदिन बैठक कर संगठन को दुरुस्त किया जाए। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत संगठन के दम पर यूपी में बसपा सरकार बनानी है।
उन्होंने कहा कि अधिक वर्षा और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में परेशान जनता की मदद के लिए कार्यकर्ता, जोन प्रभारी और मंडल स्तर के पदाधिकारी तन-मन-धन से सहयोग करें।
बैठक में जिला सचिव राजकुमार संघर्षी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित पाठक, शिव शंकर राव, विधानसभा प्रभारी डॉ. ओपी मौर्य, राजकुमार उर्फ बिंदु, चारों विधानसभा के अध्यक्ष, पूर्व कोषाध्यक्ष फूल मोहम्मद, पूर्व जिला संयोजक पवन प्रधान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?