शाहिद अख्तर को मिली दोहरी प्रांतीय महामंत्री व अतिरिक्त महामंत्री की जिम्मेदारी,

IMG 20260927 WA0003
IMG 20260927 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विद्युत कार्यालय कार्मिक संघ की केंद्रीय कार्यसमिति के अनुमोदन के बाद संगठन का विस्तार करते हुए शाहिद अख़्तर को प्रांतीय महामंत्री मनोनीत किया गया है।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एके श्रीवास्तव ने बताया कि शाहिद अख्तर संगठन में प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री के साथ साथ प्रांतीय महासचिव के दायित्वों का निर्वहन भी करेंगे।

प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री व प्रांतीय महामंत्री का दोहरा दायित्व मिलने पर नवनियुक्त पदाधिकारी शाहिद अख्तर ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रांतीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मुझ पर जो विश्वास केंद्रीय कार्यसमिति और प्रांतीय अध्यक्ष एके श्रीवास्तव ने जताया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ। मुझे जो दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊँगा।

संघ के प्रत्येक कर्मचारी के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। संगठन को प्रांतीय स्तर पर और अधिक एकजुट व मजबूत बनाने के लिए मैं दिन-रात तत्पर रहूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?