बोलेरो सवार युवती ने नवजात को दिया जन्म,परिजनो ने खेत में जिन्दा दफनाया,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ब्रेकिंग…

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। मानवता के साथ ही मां की ममता को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली तस्वीर आई सामने।

बोलेरो सवार अज्ञात महिला पर नवजात शिशु को जिंदा ही जमीन में दफनाने का लगा आरोप।

घटना देख लोग रह गए हक्का-बक्का, गुस्से में हर कोई महिला को कोसता नजर आया।

चरवाहे ने जब मौके पर जाकर देखा तो नवजात मिट्टी में जिंदा दबा मिला।

आनन-फानन में निकाला गया लेकिन तब तक मृत अवस्था में मिला नवजात ।

आरोप अनुसार नवजात को दफनाने के बाद वाहन सवार बोलेरो लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने पुष्टि करते हुए कहा नवजात का शव मिला है, चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव का मामला।

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?