सोनभद्र की प्रतिभाओ का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत: दिलीप पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रधानमंत्री के 75 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर‘सोनभद्र प्रतिभा सम्मान’ समारोह का हुआ आयोजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा द्वारा सोनभद्र प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि यह क्षण अविस्मरणीय है कि जब समाज के अलग-अलग क्षेत्रो शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, पत्रकारिता और अधिवक्ता वर्ग में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को एक ही मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल मुख्य अतिथि, प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संजीव गौड़ और जिला प्रभारी अनिल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह का संचालन नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।

वही कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय से उनके मन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालो को सम्मानित करने का विचार रहा है। उन्होंने कहा चाहे शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक हो या विद्यालय प्रबंधक, समाज को अपनी वाणी से राह दिखाने वाले कवि-साहित्यकार अथवा दिन-रात कार्य करने वाले पत्रकार साथी सभी समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही विद्यालयों और कॉलेजों में उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं भी हमारे गौरव हैं। ऐसे सभी प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करना वास्तव में हम सबके लिए सम्मान की बात है।

मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित यह सम्मान समारोह उन मेधावी बच्चों और समाज के अग्रणी व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। आज सम्मानित हो रहे ये छात्र ही भारत के भविष्य की नींव हैं। प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में यही नई पीढ़ी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिभाओं का सम्मान भर नही है बल्कि आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देने वाला भी है।

इस कार्यक्रम में सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत,रमेश मिश्र, रमेश पटेल, पुष्पा सिंह, अनुपम तिवारी,रामबली मौर्या, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, लक्ष्मण देव खरवार , अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?