हाइवा ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

image editor output image2073990980 1792563820524
image editor output image2073990980 1792563820524

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला – नारायमपुर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे के पास  एक पल्सर बाइक को हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेज गया जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम को चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे से तीन सौ मीटर की दूरी पर रवि कुमार पुत्र देव शरण निवासी परासीपानी, कोटा निवासी जो पल्सर बाइक से डाला की तरफ जा रहा था तभी पीछे से एक हाइवा ट्रक ने जोरदार धक्का मारते हुए घटनास्थल से भागने लगा , घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों व पुलिस की मदद से घटना कर भाग रहे हाइवा को पकड़ कर खड़ा करवा दिया गया वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से चोपन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी चोपन भेजवाया दिया गया जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?