सीसीटीवी खराब होने पर उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच पीड़ितों को मुआवजे की मांग: अविनाश

IMG 20261020 WA0006
IMG 20261020 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राबर्ट्सगंज मंडी अग्निकांड: 40 लाख के नुकसान का दावा, सपा पूर्व विधायक ने सरकार से की भरपाई की मांग

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज मंडी में लगी भीषण आग को लेकर सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने सरकार और मंडी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और मंडी प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों एवं व्यापारियों की मेहनत और आजीविका को भारी नुकसान पहुंचा है।
कुशवाहा के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग 40 लाख रुपये की उपज, फसल, साग-सब्जी, फल एवं अन्य सामान जलकर नष्ट होने की जानकारी सामने आई है।
उन्होंने सबसे गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब क्यों थे? यदि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? मंडी प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
समाजवादी पार्टी की प्रमुख 5 मांगें: पूरे अग्निकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।, मंडी में सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के खराब होने के मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।, प्रभावित किसानों और व्यापारियों के नुकसान का तत्काल निष्पक्ष आकलन कराया जाए।, पीड़ित किसानों एवं व्यापारियों को बिना देरी किए उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपनी आजीविका दोबारा शुरू कर सकें, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंडी में अग्निशमन एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
पूर्व विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों और व्यापारियों के साथ खड़ी है। अन्नदाता और मेहनतकश व्यापारियों को प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा भुगतने के लिए अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। सरकार तत्काल कार्रवाई कर जिम्मेदारी तय करे और पीड़ितों को न्याय एवं मुआवजा सुनिश्चित करे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?