मजदूरो के साथ वार्ता रही विफल, ओबरा सी का कार्य रहा ठप्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

तीन माह की बकाया मजदूरी को लेकर कल से हड़ताल पर है हजारों मजदूर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना ओबरा सी निर्माणाधीन के मजदूरो व दक्षिण कोरिया की दुसान कम्पनी के बीच का गतिरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को हजारो मजदूर कार्य ठप्प करके हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। शासन प्रशासन और ठेकेदार सबके सब मायूस दिखे। अपने बकाया तीन माह की मजदूरी को लेकर मंगलवार को हडताल पर जा चुके मजदूरो ने परियोजना का कार्य ठप कर दिया। गतिरोध बढता देख उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह ने परियोजना प्रशासन, दुसान, श्रम अधिकारी व ठेकेदारो संग बैठक कर हल निकालने का प्रयास किया लेकिन वार्ता विफल रही। इस बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के मुख्य अभियन्ता पीपीएमएम अनुराग बाजपेई भी विडियो कांफ्रेसिंग में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मजदूरो का कहना था कि विगत तीन माह से मजदूरी नही मिलने से वे भूखमरी की स्थिति में पहुच चुके है। मजदूरी नही मिलने से खाने के तो लाले पड गये है। अब त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में अगर अब भी मजदूरी नही मिलेगी तो उनके बच्चे त्योहार कैसे मनायेगे। अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। मजदूरो में अब आक्रोश बढता जा रहा है। यदि समय पर भुगतान का हल नही निकाला गया तो स्थिति कभी भी विस्फोटक हो सकती है।

वही ठेकेदारो का कहना है कि उन्हे विगत सात महीनो से दुसान कम्पनी भुगतान नही कर रहा है। जैसे तैसे मार्केट से उधार लेकर मजदूरो का भुगतान करता आ रहा है लेकिन अब तो जीएसटी भी चार महीनो से बकाया है जिससे ब्याज के साथ साथ पेनाल्टी भी बढती जा रही है इतना ही नही ईपीएफ का भी यह हाल है।

वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, मुख्य महाप्रबन्धक आरके अग्रवाल, महाप्रबन्धक एसके सिंघल, दुसान के साईट मैनेजर संघो चो, फैक्टी मैनेजर दिलीप सिंह, दिलीप ठाकुर, एलडीओ शिवेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?