आदिवासी समाज को जनसंख्या के आधार पर चुनाव मे मिले आरक्षण:हरि राम चेरो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

करमा देवता पूजा व करमा डांस कर पांच कलश किए स्थापित

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड के करहिया ग्राम पंचायत में मंगलवार को आदिवासी समाज के लोगो द्वारा करमा देवता की पूजा व करमा डांस कर पांच कलश स्थापित करके सरना ध्वज लहराकर आदिवासी विधि विधान से बैगा पुजार व धर्माचार्य पंकज सिंह चेरो द्वारा आदिवासी विधि विधान से करम पूजा किया गया। इस पूजा में आदिवासी समाज के महापुरुषों जैसे महाराजा मेदिनी राय चेरो, भगवान बिरसामुंडा एवं संविधान निर्माता बाबा साहब के चित्र पर माल्यर्पण करने के बाद फीता जोड़कर आदिवासियों को जोड़ने का संदेश मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम सिंह चेरो ने दिया। इस दौरान चेरो आदिवासी राजवंश के राष्ट्रीय अध्यक अनीता सिंह चेरो , राष्ट्रीय संरक्षक पंकज सिंह चेरो , कबूतरी देवी ,ब्लॉक अध्यक्ष म्योरपुर मान सिंह गोंड द्वारा फीता जोड़ कर सभी आदिवासियों को एक साथ रहने,एक मंच पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए संदेश दिए।

मुख्य अतिथि हरि राम चेरो आदिवासी समाज जल, जंगल, जमीन की समस्या पर विचार देते हुए आदिवासी समाज को चुनाव में जनसंख्या के हिसाब से संसद, विधान सभा और पंचायत चुनाव में आरक्षण होना चाहिए एवं संवैधानिक अधिकार केन्द्र व प्रदेश सरकार से दिलाने के लिए आदिवासी समाज को रोड से लेकर सदन तक लड़ना पड़ेगा। वनाधिकार अधिनियम के तहत सभी कब्जे वाली भूमि का पट्टा मिलना चाहिए।

चेरो आदिवासी राजवंश के राष्ट्रीय संरक्षक पंकज सिंह चेरो ने अपने विचार बिंदु में कहा कि यह कार्यक्रम आदिवासियों की संस्कृति, सभ्यता और पारंपरिक व्यवस्था का मुख्य श्रोत है, जिसके अंतर्गत करमा पूजा परब का आयोजन किया गया ।

विशिष्ट अतिथि अनीता सिंह चेरो ने कहा कि जल,जंगल व जमीन की रक्षा,भाषा संस्कृति को मजबूत करने के लिए नौजवानो को आगे आने की जरूरत है। कलाकारों द्वारा करमा नृत्य का जोरदार मनोरम प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामकिशन सिंह चेरो व यदुनाथ सिंह चेरो द्वारा अपने उद्बोधन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

इस दौरान मनोज सिंह चेरो,(बैगा पुजार) , बनवारी लाल, संजय कुमार यादव,जय प्रकाश,दयाशंकर,रामनाथ,सदानंद,सुरेन्द्र ,त्रिपुरी सिंह, राजकेश्वर झा,भागीरथी, सुजीत कुमार यादव, दिनेश सिंह चेरो, उमेश जायसवाल,रामनीहोर चेरो, सतीश, राजेश, ओमप्रकाश, राजकिशोर,जगजीवन सिंह चेरो,उदय,रघुनाथ,रामनरेश पावा,डॉ शोभित सिंह आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?