प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास से बच्चो ने मनाई बुद्ध जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छात्रों ने नाटक, चित्रकला व भाषण से दिया सत्य-अहिंसा का संदेश, प्रबंधक बोले- बुद्ध के उपदेश आज भी प्रासंगिक

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर महात्मा बुद्ध जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित नाटक, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
नाटक एवं भाषण के माध्यम से बच्चों ने सत्य, अहिंसा और करुणा के आदर्शों व शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें धैर्य, शांति और सद्भाव का संदेश देता है। छात्रों को अपने दैनिक जीवन में इन आदर्शों को अपनाकर एक अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।
प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें शांति और सद्भावना का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, मनोज दुबे तथा अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?