चोपन पुलिस की सराहनीय पहल, साइबर ठगी के शिकार को लौटाए 60 हजार रुपये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आधार सेंटर के नाम पर हुई थी 1 लाख की ठगी, साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से मिली सफलता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार धीरेन्द्र मिश्रा को ठगी गई 1 लाख रुपये में से 60 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई है।
वादी धीरेन्द्र मिश्रा के अनुसार बुधवार को अज्ञात साइबर अपराधियों ने आधार आईडी सेंटर स्थापित कराने का झांसा देकर UPI के माध्यम से 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी विश्लेषण से संदिग्ध लेन-देन का पता लगाकर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया। धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराकर नियमानुसार रिवर्सल प्रक्रिया पूरी की गई।
इसके परिणामस्वरूप 60,000 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए गए। धनराशि मिलने पर पीड़ित ने थाना चोपन पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा कर आभार जताया।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, म0आ0 प्राची शुक्ला व शैलजा सिंह साइबर हेल्प डेस्क शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?