मज़दूर दिवस की पूर्व संध्या पर राणी सती दादी भक्त महिला मंडल ने किया श्रमिक सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गमछा, नाश्ता व पानी की बोतलें वितरित, अध्यक्ष अनीता थरड बोलीं- सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहेगा मंडल

सोनभद्र। श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल द्वारा गुरुवार की देर शाम मज़दूर दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर मज़दूरों को गमछा, नाश्ते के डिब्बे और पानी की बोतलें वितरित की गईं।

संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट अनीता थरड ने कहा कि मंडल धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक राष्ट्र निर्माण की नींव हैं और उनका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कोषाध्यक्ष मीरा जालान, सचिव पूनम खेतान, शीला जैन, एकता केजरीवाल, बॉबी जालान, माला जालान, ऊषा जालान, सुशीला केडिया और रितु अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?