सोनभद्र। बरैला बाबा भोलेनाथ श्रृंगार समिति के तत्वावधान में बरैला महादेव का 70वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव 26 व 27 अगस्त को श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित होगा। सावन माह के अंतिम बुधवार को होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के संयोजक विकास वर्मा ने बताया कि प्रथम दिन बुधवार को बरैला महादेव का मनमोहक श्रृंगार, अखंड रामायण पाठ, आरती, भंडारा प्रसाद वितरण तथा लोकगीत-भजन का आयोजन होगा। दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर बाद भव्य हवन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता की अपील की है।






