राबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में पौधारोपण, प्रभारी निरीक्षक ने लगाए पौधे

IMG 20261026 WA0028
IMG 20261026 WA0028

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

‘पेड़ से ही प्राण है’ अभियान के तहत संकल्प, पर्यावरण बैंक को 11 ट्री गार्ड भेंट किए

सोनभद्र। ‘पेड़ से ही प्राण है, पेड़ लगाएं पेड़ बचाएं’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राबर्ट्सगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा कोतवाली परिसर में 11 पौधे लगाए गए।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना और बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अभियान की प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि पेड़ अनमोल है, पेड़ के बिना जीवन संभव नहीं है। अभियान के जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं पेड़ लगाए और अधिक से अधिक लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करे।
राकेश चौधरी और राजाराम दुबे ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित जीवन देना है तो पेड़ लगाना और बचाना होगा।
पौधारोपण कार्यक्रम में देवानंद पाठक, बी एन सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, परमानंद सहित पर्यावरण बैंक की पूरी टीम ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पर्यावरण बैंक टीम को 11 पौधे व 11 ट्री गार्ड भेंट किए।
सभी ने पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें बचाने और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। ‘पुलिस विभाग ने ठाना है, घर-घर पेड़ लगाना है’ और ‘सोनभद्र ने ठाना है, घर-घर पेड़ लगाना है’ के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?