Trending News
गोवा के अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा सिंगरौली-सोनभद्र में प्रदूषण का मुद्दा सोनभद्र के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुनदास केसरी का निधन, नगर पालिका के शव वाहन से हुई अंतिम विदाई जनपदवासी जनगणना2027 को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे:जिलाधिकारी राजनीतिक दलों से प्राप्त डुप्लीकेट नामो की शिकायतों का करें कल तक निस्तारण: जिला निर्वाचन अधिकारी प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का विद्यार्थियों ने लिया शपथ ग्राम्या संस्थान की मैत्री परियोजना के तहत ‘ज्ञान का पिटारा’ से रोचक बनेगी पढ़ाई, 8 ब्लॉकों के शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों की भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने पर जोर

राजनीतिक दलों से प्राप्त डुप्लीकेट नामो की शिकायतों का करें कल तक निस्तारण: जिला निर्वाचन अधिकारी

IMG 20261027 WA0005
IMG 20261027 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों एवं मतदान केंद्रों से संबंधित शिकायतों की जांच कर 28 अक्टूबर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, इसके साथ ही राजनीतिक दलों की ओर से प्राप्त आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों एवं मतदान केंद्रों से संबंधित शिकायतों की जांच के लिए ईआरओ और एईआरओ को दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जूम एप के माध्यम से जनपद के समस्त ईआरओ एवं एईआरओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों तथा मतदान केंद्रों/मतदेय स्थलों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों एवं शिकायतों की जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट नामों की जांच की कार्रवाई 28 अक्टूबर को अपराह्न तक पूर्ण कर जांच रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों एवं शिकायतों की भी जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता एवं मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करते हुए प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?

image editor output image 463020743 1793095054359

ग्राम्या संस्थान की मैत्री परियोजना के तहत ‘ज्ञान का पिटारा’ से रोचक बनेगी पढ़ाई, 8 ब्लॉकों के शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों की भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने पर जोर