चंदौली के नौगढ़ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 42 महिलाओं ने 10 दिन का सिलाई प्रशिक्षण पूरा किया। इस प्रशिक्षण के समापन पर ग्राम प्रधान बाघी नीलम ओहरी और नौगढ़ के सीओ देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
कुल 43 महिलाओं को प्रशिक्षण में शामिल होना था, जिनमें से 42 ने इसे पूरा किया। महिला ट्रेनर ने उन्हें कपड़े नापना, काटना, सिलाई मशीन ठीक करना, ब्लाउज और पेटीकोट सिलना सिखाया।
सीओ देवेंद्र कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सुरक्षा कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। ग्राम प्रधान नीलम ओहरी ने उनके हुनर की तारीफ की और रोजगार में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस दौरान नौगढ़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार और मुख्य आरक्षी शिप्रा भी मौजूद थीं। शिप्रा ने महिलाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर बताए। पूर्वांचल कंप्यूटर सेंटर ने प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभाली, जिसकी देखरेख मदन मोहन ने की।









