नौगढ़ में कुएं में गिरे 80 साल के बुजुर्ग की मौत, पानी के इंजन का पाइप बांधते समय हुआ हादसा, परिवार में शोक

IMG 20261026 WA0005
IMG 20261026 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के मलेवर गांव में रविवार को एक निजी कुएं में गिरने से 80 साल के शिवधनी यादव की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से देर शाम उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

शिवधनी यादव रविवार दोपहर करीब 3 बजे पानी के इंजन का पाइप बांधने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी तुरंत किसी को नहीं मिल पाई।

शाम को जब परिजनों ने उनकी तलाश की, तो कुएं में उनका गमछा दिखा। इसके बाद ग्रामीणों को उनके कुएं में गिरने का शक हुआ और वे मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने कटिया की मदद से रात करीब 8 बजे शिवधनी यादव को कुएं से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

बुजुर्ग की मौत की खबर से परिवार में दुख छा गया। मृतक की केवल बेटियां हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?