सोनभद्र। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्राचीन भारतीय ऋषि वाल्मीकि जी की जयंती समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक महान लेखक थे, जिन्होंने रामायण कथा को लिखने का काम किया था। वाल्मीकि जयंती एक वार्षिक त्योहार है जिसे विशेष रूप से वाल्मीकि समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसे महान ऋषि थे जिन्होंने अंधकार से प्रकाश की तरफ लाने के लिए प्रेरणा दी।
जयंती समारोह को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अजीत मौर्य, परमेश्वर यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडे, ऋषि राज यादव, अतुल दुबे, सुनील सिंह गौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।









