लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का निशुल्क नेत्र शिविर, 72 मोतियाबिंद मरीज चित्रकूट भेजे गए

IMG 20261026 WA0024
IMG 20261026 WA0024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

222 मरीजों को मिला मुफ्त चश्मा दवा, अब तक 4869 मरीजों का हो चुका सफल ऑपरेशन

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से किया जाता है।
इस बार 26 अक्टूबर को कैंप में मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम द्विवेदी, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र कुमार, सुशील मिश्रा व टीम के नेतृत्व में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 72 मरीजों को चित्रकूट भेजा गया।
इस दौरान 222 मरीजों की जांच की गई, जिन्हें निशुल्क चश्मा व दवा दी गई। क्लब के अनुसार 26 अक्टूबर 2026 तक 4869 मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन और 9928 मरीजों की जांच हो चुकी है।
डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, सुशील पाठक, विमल अग्रवाल, राधिका सिंह, पवन जैन आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराया।
किशोरी सिंह, अजीत सिंह भंडारी और हरीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है और आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?