आरएसएम इंटर कॉलेज में वाल्मीकि जयंती, भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
सोनभद्र। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, सोनभद्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, धर्म, ज्ञान और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी महान रचना रामायण भारतीय संस्कृति, संस्कार और आदर्श जीवन मूल्यों की अमूल्य धरोहर है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।
अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज कनौजिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है।
इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, नगर महामंत्री अनुपम तिवारी, अभिषेक गुप्ता, ध्रुव कांत द्विवेदी, संतोष भारती, अशोक भारती, अनुराग सिंह बंटी, आलोक रावत, आशीष कुशवाहा, पंकज गौतम, दीपचंद महतो, घनश्याम चौधरी, श्रीप्रकाश, दीपक कुमार, मनोज पासवान तथा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री पन्नालाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









