दिल्ली/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के निवासी एवं श्रीवास्तव सोशल सेवा फाउंडेशन के संस्थापक विपिन श्रीवास्तव को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए IMPACT INDIA SUMMIT 2026 में ‘श्रेष्ठ NGO सम्मान पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित मुख्य अतिथि कमल चौहान की उपस्थिति में यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान सोनभद्र सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
विपिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रीवास्तव सोशल सेवा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहा है।
इस सम्मान पर विपिन श्रीवास्तव ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ाने वाली प्रेरणा है। मेरा प्रयास रहेगा कि सोनभद्र से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश तक जरूरतमंद लोगों की सहायता, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य किया जाए।”
उन्होंने आयोजन समिति, मुख्य अतिथि और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।









