वोट बचाओ-देश बचाओ रैली के लिए दिल्ली जाएंगे 300 कांग्रेसी कार्यकर्ता

IMG 20261027 WA0006
IMG 20261027 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली में होंगे शामिल

सोनभद्र। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान के प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं जनपद प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार वोटों की चोरी कर अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीत रही है। राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली बुलाई है, जिसमें सोनभद्र से 300 कार्यकर्ता जाएंगे।
जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि सोनभद्र के कार्यकर्ता पूरी ताकत से दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं। शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाने के लिए तत्पर हैं।
बैठक का संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया। बैठक में जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, मदन मोहन मिश्रा, जगदीश मिश्रा, शशांक मिश्रा, कौशलेश पाठक, उषा चौबे, अंशु गुप्ता, अमरजीत टेकाम, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?