सोनभद्र में विश्वकर्मा पूजा पर आरंगपानी में होगा विराट दंगल,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आदिवासी अखाड़ा समिति ने की तैयारी बैठक संपन्न

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के छितवा टोला में गिरधर गोपाल के आवास पर आदिवासी अखाड़ा समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा पर होने वाले विराट कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष – हरी प्रसाद सलबंधी मंत्री, उपाध्यक्ष – रामनेवाज पोया, देवनारायण पोया, संजय सोनी, बासुदेव पनिका, कोषाध्यक्ष – गिरधर गोपाल, गनपत आयाम, सीताराम आयाम, महासचिव – रामपाल खरवार, सचिव – आशीष जायसवाल, अर्जुन पनिका, मीडिया प्रभारी – शिव पूजन यादव, अनंत कुमार, कृष्ण मुरारी खरवार, लेखा निरीक्षक – भगवानदास गुप्ता, वालंटियर – रामनरेश धरकार, शिवकुमार धरकार सहित संरक्षक मंडल में रामरति पोया, प्रधान राजेंद्र लाल, एडवोकेट संतोष कुमार ओझा, पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव, शिवसागर जायसवाल, सुदर्शन प्रसाद, शिवपूजन रौनियार, कुंज बिहारी, पूर्व विधायक प्रत्याशी रवि सिंह खरवार सहित अन्य को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक राजू कुमार गुप्त ने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर बरवा टोला बाजार में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा, जिसमें जनपद के क्षेत्रीय पहलवान भाग लेंगे।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?