चौथे दिन भी विंध्य ब्रिगेड का अनिश्चितकालीन उपवास जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र -। विंध्य ब्रिगेड के संयोजक एवं पूर्व प्रमुख सदर रमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार रविवार को चौथे दिन भी सदर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन उपवास जारी रहा । इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया।
रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे आमजन, किसान और वनवासी प्रभावित हैं। उन्होंने निषेधाज्ञा के नाम पर जनआवाज दबाने का विरोध करते हुए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
उन्होंने डीएपी एवं यूरिया खाद की कालाबाजारी और मिलावट पर रोक लगाने, जिला खनिज निधि (डीएमएफ) से माइनर, गुल एवं झालों की मरम्मत कराने तथा स्थानीय उद्योगों में क्षेत्रीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग की।कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा


उपवास कार्यक्रम में विंध्य ब्रिगेड के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए समर्थक उपस्थित रहे। इस मौके पर शुभम दुबे जिला सचिव,संतोष पांडे, संतोष जायसवाल, अजय सिंह , प्रदीप पांडे, आशीष शुक्ला, आकाश कर्मा, रामनरेश
आदि लोग मौजूद रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?