करोडो की संपत्ति जब्त करने वाले अधिकारियों को किया एसपी ने किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एसपी पुलिस लाइन मे सभागार मे की मासिक अपराध समीक्षा

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन चुर्क में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक, अधीक्षक जिला कारागार गुरमा, प्रभारी जीआरपी, आरपीएफ चोपन एवं रेनुकूट, वनाधिकारी रेनुकूट एवं रॉबर्ट्सगंज तथा आबकारी अधिकारी रॉबर्ट्सगंज उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, पुरस्कार घोषित एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, एनडीपीएस एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई, ऑपरेशन दहशत, साइबर फ्रॉड, CEIR पोर्टल, गो-तस्करी, आईजीआरएस, जनसुनवाई, बीट पुलिसिंग, ई-समन, माल एवं वाहन निस्तारण, धारा 126/135 बीएनएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई, सीसीटीवी स्थापना, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के निस्तारण, टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा थाना परिसरों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एसपी अभिषेक वर्मा ने संगठित आर्थिक अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए फर्जी बैंक संचालित कर निवेशकर्ताओं की धनराशि हड़पने वाले अभियुक्त की अपराध से अर्जित लगभग ₹1.42 करोड़ मूल्य की संपत्ति के जब्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया।
सम्मानित अधिकारी
क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष म्योरपुर संतोष सिंह को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध धारा 107 बीएनएस के अंतर्गत प्रभावी विधिक कार्रवाई कर लगभग ₹1.42 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क/जब्त की गई।
सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
अंत में एसपी अभिषेक वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पर्वों के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

1517
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?