ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वनाधिकार पट्टे में मनमानी का लगाया आरोप, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र । रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मौजा रामपुर, परगना विजयगढ़ के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने वनाधिकार समिति द्वारा मनमानी तरीके से अपने निजी व्यक्तियों को पट्टा किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने जिलाधिकारी को सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि वे मौजा रामपुर के सामान्य निवासी हैं और बाप-दादा के जमाने से वन भूमि पर घर-मकान व खेती करते आ रहे हैं। वर्ष 2007 में वनाधिकार समिति द्वारा वन भूमि पट्टा करने हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया था, जो किन्हीं कारणों से लागू नहीं हो सका।
ग्रामीणों के अनुसार 25.09.2022 को ग्राम सभा रामपुर की बैठक कर 78 पात्र व्यक्तियों को वनाधिकार के तहत पट्टा प्रस्तावित किया गया था। लेकिन आरोप है कि वनाधिकार समिति के अध्यक्ष ने अपने नाम से पहले से पट्टा प्राप्त भूमि आ0नं0-407 रकबा 0.9800 हे0 के साथ-साथ क्रम संख्या-71 पर अपनी दूसरी भूमि आ0नं0-461 रकबा 0.2500 हे0 भी स्वीकृत कर ली। साथ ही अपने चहेते व्यक्तियों को अवैध धन वसूली कर पात्र बना दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग वर्षों से वन भूमि पर रह रहे हैं और पात्र हैं, उनके पट्टे रोके जा रहे हैं जबकि फाइल न होने और कागज न होने की बात कहकर उन्हें टाला जा रहा है।ज्ञापन में की गई मांगें
ग्रामीणों ने मांग की कि 25.09.2022 के प्रस्ताव की जांच कराकर वास्तविक पात्र व्यक्तियों को पट्टा दिलाया जाए। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उनके द्वारा किए गए पट्टे निरस्त किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?