कार्यक्रम मे 776 छात्राओं को किया गया सैनिटरी पैड वितरण
सोनभद्र । सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज में प्रधानाचार्य वंदना सिंह के निर्देशन में किशोरी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर “माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन नाइन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया। इसमें विजय श्रीवास्तव, USR, डिस्ट्रीब्यूटर मनीष केडिया, सुपर स्टॉकिस्ट अमित केडिया के माध्यम से विद्यालय की 776 छात्राओं को सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।
इस अवसर पर MHHM जनपद नोडल चंदा यादव ने छात्राओं को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई बरतने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। साथ ही “चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” अभियान के तहत छात्राओं को इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने कहा कि किशोरी स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आवश्यक है ताकि छात्राएं बिना किसी संकोच के अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।
इस अवसर पर उपस्थित
शिक्षिकाएं रेखा, निशा सिंह, प्रतिमा, अर्चना, भावना रानी, सीमा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।






