रहस्यमय मौत के 4 दिन बाद भी FIR नहीं, करमा थाने पर प्रदर्शन कर मांगा न्याय

मृतक के दोस्तों पर कड़ी कार्रवाई हो, मुकदमा दर्ज करें पुलिस:भाजपा कार्यकर्ता विशाल सिंह उर्फ विपुल सोनभद्र। थाना करमा क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी मनोज कुमार चौहान के पुत्र अभिषेक चौहान की रहस्यमय मृत्यु के मामले में 4 दिन बीत जाने के बाद भी FIR दर्ज न होने से आक्रोश फैल गया है। 12/06/2026 को … Read more

वृद्धा आश्रम में योगी संकटमोचन ने कराया प्राणायाम व हास्य योग, बुजुर्गों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

योग गुरु संकटमोचन बोले- 4 साल से लगातार सेवा, निःशुल्क योग से कष्ट कम करने की कोशिश सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित वृद्धा आश्रम में  युवा योग गुरु योगी संकटमोचन ने बुजुर्गों के साथ योग व भजन का आयोजन किया। उन्होंने वृद्ध लोगों को प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम व सिंह आसन कराया। साथ ही हास्य आसन के … Read more

चांड़ी गांव में जमीन से 4 फीट पर लटक रहे बिजली के तार, हादसे का खतरा

ग्राम प्रधान  बोले- बारिश से पहले तार न ठीक हुआ तो खंभा  गिर सकता है, विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग करमा, सोनभद्र। विकास खंड करमा अंतर्गत ग्राम पंचायत भरकवाह के गांव चांड़ी में बिजली के तार जमीन से महज 4-5 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। इससे ग्रामीणों में हादसे का डर बना … Read more

मीटर तो लगे, बिजली गायब: बिजली-पानी को लेकर  विरोध प्रदर्शन

भाजपा नेता विपुल सिंह बोले- बिना रीडिंग हजारों का बिल, बल्ब तक नहीं जल रहा, मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी सोनभद्र/करमा। विकास खंड करमा के ग्राम पंचायत भरकवाह स्थित कोल बस्ती के लोग आज भी बिजली और पानी के बिना जीवन यापन करने को मजबूर हैं। घरों में बिजली मीटर तो लगा दिए गए हैं, पर … Read more

डी.एस. माइनिंग का खन बंद करने की मांग, कांग्रेस ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड बोले- नियमों की अनदेखी और जनसुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, खन तत्काल रोका जाए सोनभद्र। ओबरा विधानसभा के ग्राम बिल्ली, मारकुंडी और खरटिया में मेसर्स डी.एस. माइनिंग द्वारा नियमों की अनदेखी व जनसुरक्षा से खिलवाड़ के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिला अध्यक्ष रामराज सिंह … Read more

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवामोर्चा का कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष अमर सिंह मरकाम बोले- संविधान की 5वीं-6वीं अनुसूची लागू न करने से आदिवासी उपेक्षित, संविधान के अधिकार न मिले तो आंदोलन तेज होगा सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवामोर्चा जिला इकाई सोनभद्र के तत्वाधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवामोर्चा अमर सिंह मरकाम ने की … Read more

13 माह से धरनारत किसानों की सुनवाई नहीं, सर्विस रोड व मुआवजा जल्द दें:बिरजू

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, यमुना एक्सप्रेस-वे व चकबंदी की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन सोनभद्र। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि ज्ञापन यमुना एक्सप्रेस-वे की समस्याओं व सोनभद्र के भैसवार … Read more

‘हर घर नल शुद्ध जल’ की कहानी बड़े पर्दे पर, पोस्टर फ्रांस-कनाडा-इंग्लैंड में जारी: निर्देशक

सोनभद्र की प्रदूषण व नल-जल योजना पर बनी डॉक्यूमेंट्री का आज मुंबई में प्रमोशन, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्रित म्योरपुर/सोनभद्र। सोनभद्र के प्रदूषण, पानी की समस्या और समाधान स्वरूप हर घर नल जल योजना पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘हर घर नल शुद्ध जल’ का प्रमोशन मंगलवार की शाम मुंबई में होगा। सुभाष घई के फिल्म थियेटर … Read more

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपजिलाधिकारी ने म्योरपुर में किया स्थल निरीक्षण

उपजिलाधिकारी दुद्धी बोले- सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखें, खेल मैदान व औरहवा-कुंडाडीह स्थलों का लिया जायजा म्योरपुर/सोनभद्र। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों के मद्देनजर उपजिलाधिकारी दुद्धी ने सोमवार को म्योरपुर क्षेत्र में संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपजिलाधिकारी ने सबसे पहले म्योरपुर खेल मैदान … Read more

संविदा कर्मियों से AMS तुरंत हटे, समान कार्य-समान वेतन व भत्तों पर डिप्टी सीएम से कीचर्चा: पुष्पेंद्र शुक्ला

AMS व्यवस्था हटाने व NHM कर्मियों का प्रदर्शन, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जनपद सोनभद्र से जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी ने लखनऊ पहुंचकर उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला … Read more