मृतक के दोस्तों पर कड़ी कार्रवाई हो, मुकदमा दर्ज करें पुलिस:भाजपा कार्यकर्ता विशाल सिंह उर्फ विपुल
सोनभद्र। थाना करमा क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी मनोज कुमार चौहान के पुत्र अभिषेक चौहान की रहस्यमय मृत्यु के मामले में 4 दिन बीत जाने के बाद भी FIR दर्ज न होने से आक्रोश फैल गया है। 12/06/2026 को हुई घटना के बाद मंगलवार को वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता विशाल सिंह उर्फ विपुल के नेतृत्व में लोगों ने करमा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी करमा से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि मृतक के दोस्तों के खिलाफ अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। विशाल सिंह उर्फ विपुल ने कहा कि यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ है और परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पुलिस की लापरवाही से मृतक के परिजनों में रोष है।
प्रदर्शन में राजेश चौहान, पारस चौहान, रविकांत, दिनेश, रमेश, बाबूराम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने मांग की कि अभिषेक की मौत की निष्पक्ष जांच हो और उसके दोस्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल FIR दर्ज की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द FIR दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।







