Trending News
परीक्षा देकर घर लौट रही छात्राओं का टेंपो पलटा, तीन गंभीर मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के उपाय बताए चार गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, ग्राम्या संस्थान के शिविर में 450 किशोर-किशोरियों, युवतियों और अभिभावकों ने लिया हिस्सा सोनभद्र में सेवानिवृत्त कर्मचारी 2 नवंबर को करेंगे विशाल धरना-प्रदर्शन, चिकित्सा बिल प्रक्रिया के विरोध में ज्ञापन SGFI नेशनल गेम्स में चमके सोनभद्र के रवि सिंह, जम्मू-कश्मीर खेल विभाग ने किया सम्मानित मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसे में गाय घायल, MVU टीम ने किया उपचार

अनुदेशक की हत्या के विरोध में परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन का ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

परिवार को नौकरी-आर्थिक मदद और SIT जांच की मांग

सोनभद्र, राबर्ट्सगंज । परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन उ0प्र0 के बैनर तले मंगलवार को जिले के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कम्पोजिट विद्यालय पनारी, अजम पाण्डेय के अनुदेशक संदीप कुमार पाल पुत्र भगवन्ता प्रसाद पाल की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला उठाया गया है।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र बहादुर सिंह ने ज्ञापन में कहा कि अज्ञात लोगों द्वारा संदीप कुमार पाल की मारपीट कर हत्या कर दी गई। जिसके कारण परिवार के ऊपर विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई है।


एसोसिएशन ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहयोग देने की मांग करते हुए निम्न बिंदु रखे दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए,पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ,परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, मामले की SIT जांच कराई जाए
ज्ञापन बुधवार को सौंपा गया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर
रामवध जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष,अरुण जिला प्रवक्ता, अमित कुमार त्रिपाठी,स्तिता,प्रदीप यादव,आशा सिंह ,विना यादव, जय प्रकाश यादव,जय हिन्द चतरा ब्लॉक अध्यक्ष,हरिओम शर्मा,आदी अनुदेशक उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?