शांतिनगर के पास ट्रक-ट्रेलर की चपेट में आई 9 वर्षीय गाय, दोनों पैरों की हड्डी टूटी
म्योरपुर / सोनभद्र। बीजपुर-वैढ़न हाईवे रोड पर शांतिनगर के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में 9 वर्षीय गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे ट्रक ट्रेलर की चपेट में आने से गाय घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीय निवासी आकाश कुमार निवासी शांतिनगर, बीजपुर ने दी।
सूचना मिलते ही सुबह 10:50 बजे MVU टीम UP32 EG3699 के सदस्य आलोक कुमार प्रजापति, स्वाती रानी और सुशील केहरा मौके पर पहुंचे। टीम ने देखा कि गाय के बाएं तरफ के दोनों पैरों की हड्डियां टूट कर बाहर निकल गई थीं, साथ ही पीठ, पूंछ व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई थीं।
MVU टीम द्वारा मौके पर ही घायल गाय का प्राथमिक उपचार कर दवा दी गई।









