मीटर तो लगे, बिजली गायब: बिजली-पानी को लेकर  विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा नेता विपुल सिंह बोले- बिना रीडिंग हजारों का बिल, बल्ब तक नहीं जल रहा, मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी

सोनभद्र/करमा। विकास खंड करमा के ग्राम पंचायत भरकवाह स्थित कोल बस्ती के लोग आज भी बिजली और पानी के बिना जीवन यापन करने को मजबूर हैं। घरों में बिजली मीटर तो लगा दिए गए हैं, पर बिजली गायब है। इसी मुद्दे पर सोमवार को बस्ती के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।समाजसेवी एवं भाजपा नेता विपुल सिंह कोल बस्ती पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद नगर के बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। बात न बनने पर विपुल सिंह ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर चेतावनी दी। विपुल सिंह ने बताया कि विधायक ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से बात कर बिजली बिल के निराकरण और अविलंब कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग मनमानी पर उतर आया है। एक भी बल्ब नहीं जल रहा और बिल हजारों में आ रहा है। बिना मीटर रीडिंग कराए भोले-भाले ग्रामीणों से मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है, यह बर्दाश्त नहीं होगा। विरोध प्रदर्शन में राबिलास, बबुनी, कन्हैया, पूनम, नरेश, भगवनती, दीनानाथ, आशीष, सपना सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?