जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड बोले- नियमों की अनदेखी और जनसुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, खन तत्काल रोका जाए
सोनभद्र। ओबरा विधानसभा के ग्राम बिल्ली, मारकुंडी और खरटिया में मेसर्स डी.एस. माइनिंग द्वारा नियमों की अनदेखी व जनसुरक्षा से खिलवाड़ के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और खन तत्काल बंद न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, पूर्व प्रत्याशी ओबरा विधानसभा 2022, ने बताया कि 12 जून 2026 को खैरटिया में आयोजित चौपाल में आदिवासी वंचित समुदायों का भारी आक्रोश सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि खन से स्थानीय पर्यावरण व जनसुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
रामराज सिंह गोंड ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि विवादित खन कार्य तत्काल बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के हक के लिए सड़कों पर उतरेगी और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी। इस आंदोलन से कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। कांग्रेस ने खन पट्टे की उच्चस्तरीय जांच और जनसुरक्षा शिकायतों का परीक्षण कर उत्तरदायित्व तय करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नि. प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, ई. जितेन्द्र पासवान, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, RTI जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडे, दिनेश यादव सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।






