Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवामोर्चा का कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष अमर सिंह मरकाम बोले- संविधान की 5वीं-6वीं अनुसूची लागू न करने से आदिवासी उपेक्षित, संविधान के अधिकार न मिले तो आंदोलन तेज होगा

सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवामोर्चा जिला इकाई सोनभद्र के तत्वाधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवामोर्चा अमर सिंह मरकाम ने की और संचालन जिला मीडिया प्रभारी रामरतन केराम ने किया। इस दौरान राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित 32 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवामोर्चा एडवोकेट संतोष कुमार सेन और विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव रमाशंकर पोया, जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि सोनभद्र आदिवासी-अनुसूचित जनजाति बहुल जिला है, फिर भी शासन-प्रशासन संविधान की 5वीं व 6वीं अनुसूची लागू नहीं कर रहा। विकास के नाम पर मूल निवासियों व आदिवासियों का विनाश हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और न्याय से वंचित किया जा रहा है। यदि संवैधानिक अधिकार नहीं मिले तो कलेक्ट्रेट के साथ प्रदेश व देश की राजधानी में धरना-घेराव किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि रमाशंकर पोया ने कहा कि बाहरी दबंग-माफियाओं की वजह से जिला पिछड़ा है, अब बर्दाश्त नहीं होगा। जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने वनाधिकार दावा फार्म गलत निरस्त करने पर नाराजगी जताई और अधिभोग प्रमाण पत्र व नल-जल योजना घर-घर पहुंचाने की मांग की। महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा देवी मरकाम व उपाध्यक्ष परमीला देवी अरमो ने वन विभाग की मनमानी व अमवार चौकी पुलिस द्वारा आदिवासी बच्चों से मारपीट पर कार्रवाई की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
कार्यक्रम में इन्द्रावती कोरचो, ज्ञानी सिंह पोया, सत्या साह मरकाम, अयोध्या प्रसाद, विजेन्द्र भूइंया, विनय कुमार ओइके, राजबली पोया, गणेश कुमार, संजय प्रकाश पोया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?