13 माह से धरनारत किसानों की सुनवाई नहीं, सर्विस रोड व मुआवजा जल्द दें:बिरजू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, यमुना एक्सप्रेस-वे व चकबंदी की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि ज्ञापन यमुना एक्सप्रेस-वे की समस्याओं व सोनभद्र के भैसवार गांव की चकबंदी को लेकर दिया गया।
बिरजू कुशवाहा ने कहा कि भैसवार गांव में चकबंदी की अनियमितताओं को लेकर किसान 13 माह से धरने पर हैं, पर शासन-प्रशासन सुन नहीं रहा। इसी तरह गौतमबुद्ध नगर के रौनीजा गांव में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण व यमुना एक्सप्रेस-वे की समस्याओं को लेकर किसान 12 माह से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। ओएसडी नरेंद्र चौहान से तीन बार मिलकर ज्ञापन दिया जा चुका है।
प्रमुख मांगों में यमुना एक्सप्रेस-वे के साथ आगरा तक सर्विस रोड का निर्माण, 2008 के जिला अधिकारी श्रवण कुमार के समझौते अनुसार आवासीय प्लाट व अतिरिक्त मुआवजा, जेवर टोल मैनेजर आनंद की अमर्यादित टिप्पणी पर कार्रवाई, जेवर टोल रैंप बंद करना और भैसवार चकबंदी की न्यायिक जांच शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि लोकल लोगों के लिए फ्री टोल व्यवस्था पूरे देश में है, पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर नहीं। सर्विस रोड न होने से गरीब किसानों को टोल देना कठिन है। मांगें न मानी गईं तो संगठन मजबूरन आगे का कदम उठाएगा। इस मौके पर बृजेश कुमार, संजय कुमार यादव, मनोज कुमार, सीताराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?