जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क

IMG 20261111 WA0005
IMG 20261111 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सड़क हादसों पर लगाम लगाने को म्योरपुर पुलिस की पहल, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगाए जागरूकता बोर्ड

म्योरपुर (सोनभद्र)। सड़क हादसों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए म्योरपुर पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस ने क्षेत्र के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में “जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र” के होर्डिंग लगाए, ताकि वाहन चालक पहले से ही सतर्क हो जाएं।
म्योरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को मुख्य मार्गों के संवेदनशील मोड़ पर बोर्ड लगाए। इन बोर्डों पर सड़क हादसे की तस्वीर के साथ धीरे चलने का संदेश लिखा है, जो चालकों को सीधे तौर पर सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करता है। मौके पर म्योरपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज, कांस्टेबल रामजीत बिंद सहित पुलिस के अन्य स्टाफ रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?