बकाया मानदेय व नियमितीकरण की मांग को लेकर रोजगार सेवकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय बोले- 15 दिन में मांग पूरी न हुई तो 1 जुलाई को विधान सभा घेराव

सोनभद्र। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद के समस्त रोजगार सेवक एकत्र हुए और मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में 10 माह के बकाया मानदेय, 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लागू करने, एचआर पॉलिसी, मानदेय में बढ़ोतरी और 20 वर्षों से मनरेगा में कार्यरत कर्मियों के नियमितीकरण की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद मांगों पर विचार नहीं हो रहा।
जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि मानदेय न मिलने से बच्चों की पढ़ाई व भविष्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी भूखमरी की कगार पर हैं। मानदेय के लिए पृथक बजट बनाया जाए और बकाया भुगतान जल्द हो। अगर 15 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 जुलाई 2026 को विधान सभा घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
मौके पर प्रदीप सिंह राणा, प्रशान्त सिंह, वेद प्रकाश, मेराज अहमद, संतोष यादव, मिथिलेश, संजय कुमार, बाबूलाल, सतीश, गिरीशचन्द्र, अशोक, भूपेन्द्र कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, प्रदीप कुमार अग्रहरी, वितिला पटेल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?